Mars Transit In Scorpio 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह लगभग एक राशि से दूसरी राशि में 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि सितंबर में भूमिपुत्र मंगल ग्रह अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियोंं का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को प्रापर्टी और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

30 साल बाद शनि बनाएंगे पावरफुल नवपंचम राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के आसार

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से प्रापर्टी और भौतिक सुख के स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैंं। इसलिए इस अवधि में आप प्रापर्टी खरीद सकते हैं। जमीन- जायदाद के क्रय- विक्रय से लाभ होगा। साथ ही इस समय पैतृक संपत्ति का भी आपको लाभ मिल सकता है। जॉब करने वाले लोगों को आय में वृद्धि और प्रमोशन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में नए पार्टनर्स के साथ काम करने के मौके मिलेंगे और पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन करियर और कारोबार के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह इस दौरान आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। इस समय आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी और लंबी दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। पिता या गुरु से सहायता मिल सकती है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जिन लोगों का काम- कारोबार प्रापर्टी, रियल स्टेट, पुलिस और सेना से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ के योग बनेंगे। साथ ही संचार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में सफलता और नए कौशल सीखने के लिए अनुकूल रहेगा। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

21 अगस्त से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत,12 महीने बाद शुक्र और बुध बनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग, आकस्मिक धनलाभ के योग


यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025