Mars Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी स्वराशि और उच्च राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ने अपनी स्वराशि वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है और मंगल ग्रह यहां 28 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे। जिससे कुछ राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन स्थान पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुकी योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

मंगल ग्रह का वृश्चिक राशि में प्रवेश मीन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए आपको करियर से जुड़े बेहतरीन मौके मिलने आरंभ हो जाएंगे। आप अपने आत्‍मविश्‍वास को संतुलित रखें तो सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा इस समय कर सकते हैं। जो शुभ रहेंगी। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको नौकरी और व्याापार के मामले में अप्रत्‍याशित लाभ होने की उम्‍मीद है। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुकी योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। साथ ही पुराने निवेश से आपको लाभ की उम्मीद है। वहीं अगर आपका व्यापार एक्पोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है, तो आपकी अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको पुत्र और पौत्र की प्राप्ति हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल