Mars Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह 12 घंटे बाद अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह के गोचर का ज्योतिष में विशेष महत्व है। क्योंकि मंगल ग्रह लगभग 45 दिन बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ऐसे में मंगल ग्रह के गोचर का राशि परिवर्तन कुछ राशियों को लाभकारी साबित हो सकता है। इन लोगों की धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग हैं। यह अवधि आर्थिक मामलों में बहुत ही लाभकारी रहेगा। इस दौरान आप जो भी निवेश करेंगे उससे आपको लाभ मिलेगा। वहीं मंगल ग्रह की दृष्टि आपकी राशि से दशम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में भी तरक्की मिलेगी। इस दौरान आप अपने पेशेवर जीवन में में खूब तरक्की करेंगे। साथ ही व्यापारियों को भी लाभ होगा। 

मकर राशि (Makar Zodiac)’

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके फिजूल खर्चों पर लगाम लग सकती है। साथ ही इस समय आप सेविंंग करने में सफल रहेंगे। वहीं जो लोग रियल एस्टेट में निवेश कर चुके हैं उन्हें अब लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह गोचर कामयाबी दिलाने वाला रहेगा। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं आपको इस दौरान परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस राशि के जो लोग परीक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में हैं उनके लिए यह बहुत ही शुभ रहने वाला है। वहीं इस समय संपत्ति के लेन- बेच से लाभ हो सकता है। साथ ही मंंगल ग्रह आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल