Mangal Transit In Tula: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं मंगल ग्रह लगभग 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि सितंबर में मंगल ग्रह तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आय में वृद्धि और करियर में उन्नति के योग बन रहे है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
मंगल ग्रह का गोचर कन्या राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी राशि से धन स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यापारियों को रुका हुआ धन मिलेगा। वहीं इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही करियर में अब अधिकारी आपके काम से बहुत खुश होंगे और आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। जिसका लाभ आपको ही मिलेगा। वहीं इस समय व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें:
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। साथ ही आप अपने करियर को लेकर सीरियस होंगे। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग मंगल ग्रह से संबंधित काम- कारोबार करते हैं उनको लाभ हो सकता है। मतलब रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़े हुए लोगों को लाभ हो सकता है। वही सेना और पुलिस से जुड़े लोगों को करियर में तरक्की मिल सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से लग्न भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं नौकरी में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। वहीं साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन रोमांटिक रहेगा। साथ ही इस समय पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ होगा।