Mangal Transit In Tula: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह लगभग ढेड़ महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि भूमिपुत्र मंगल 13 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं,  जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनकम में वृद्धि और बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

500 साल बाद गणेश चतुर्थी पर बन रहे 5 दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं नौकरी में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और रिश्तों में सुधार होगा। छात्रों को आने वाले दिनों में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा, जो आपके करियर को सही दिशा देगा। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर कन्या राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी गोचर कुंडली से धन भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यापारियों को रुका हुआ धन मिलेगा। वहीं इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उनका मुनाफा बढ़ेगा। घर में सुख और समृद्धि का आगमन होगा। इस दौरान आपकी वाणी प्रभावशाली बनेगी, जिससे व्यापारिक सौदों और बातचीत में सफलता मिलेगी। वहीं अगर आपका काम- कारोबार मार्केटिंग, वाणी, बैंकिंग और मीडिया से जुड़ा हुआ तो आपको लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। यह समय उच्च शिक्षा, आध्यात्मिक विकास और लंबी यात्राओं के लिए अनुकूल है। विदेशी संपर्कों या यात्राओं से लाभ मिल सकता है। बौद्धिक और आध्यात्मिक कार्यों में प्रगति होगी। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो उनकी मुराद हो सकती है। 

12 घंटे बाद बनेगा पावरफुल लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल