Mars Gochar 2023: ग्रहों के सेनापति मंगल देव 18 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां वह 3 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। आपको बता दें कि मंगल ग्रह को साहस, वीरता, क्रोध, भूमि और शौर्य का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में कोई बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों के साथ राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह गोचर किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, मंगल ग्रह का गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आजीविका के क्षेत्र वृद्धि होगी। साथ ही योजनाओं में सफलता मिलेगी। साथ ही व्यापारियों को बिजनिस में लाभ मिलेगा। कारोबार के विस्तार के लिए अच्छा समय है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनकी नौकरी की बात चल सकती है। साथ ही इस समय आप कोई प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं। वहीं इस समय आप एक पुखराज या सुनहला धारण कर सकते हैं, जो आपको लकी साबित हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही समय निवेश के लिए भी उत्तम रहेगा। इस अवधि में किया गया निवेश आपको अच्छा लाभ दिलाएगा। वहीं व्यापारियों को फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपकी बातचीत की शैली में निखार आएगा। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से पंंचम और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही संतान से जुड़ी को खुशखबरी मिल सकती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही उनका गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं कोर्ट- कहचरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी समय उपयुक्त है और इसके उचित परिणाम मिलेंगे। साथ ही आप इस अवधि में कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल