Mangal Surya Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल को काफी पावरफुल ग्रह माना जाता है। मंगल को आत्मविश्वास, साहस, ऊर्जा, , पराक्रम, भूमि, शक्ति और भाइयों आदि का कारक माना जाता है। भूमिपुत्र मंगल एक राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 18 महीने का वक्त लग जाता है। ऐसे में मंगल का किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग होता रहता है। ऐसे ही दिसंबर माह के मध्य में मंगल का ग्रहों के राजा सूर्य के साथ संयोग होने वाला है। दरअसल, 7 दिसंबर को मंगल धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 16 तारीख को सूर्य भी इस राशि में आ जाएंगे, जिससे दोनों ग्रहों की युति से मंगल आदित्य योग का निर्माण होगा। ऐसे में इन तीन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

Virgo Horoscope 2026: कन्या राशि के जातकों को बिजनेस और करियर पर मिलेगी तरक्की, होगा धन लाभ, जानें वार्षिक राशिफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 7 दिसंबर को रात 8 बजकर 27 मिनट पर मंगल धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 16 जनवरी तक इसी राशि में रहने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर सूर्य 16 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर मंगल और सूर्य की युति हो रही है। ऐसे में बना मंगल आदित्य योग 14 जनवरी 2026 तक बना रहेगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल और सूर्य का मिलन अत्यंत शुभ सिद्ध हो सकता है। चूंकि इस राशि में मंगल उच्च का होता है, इसलिए सूर्य के साथ उसका संयोग एक शक्तिशाली और प्रभावशाली योग बनाता है। लग्न भाव में बन रहा यह मंगल-आदित्य योग बुद्धिमत्ता, ज्ञान, आत्मविश्वास और भाग्य को विशेष रूप से मजबूत करता है। लग्नेश और पंचमेश का एक साथ होना जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। इस पर बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि पड़ने से इन फलों की शक्ति और बढ़ जाएगी। इस समय आर्थिक मोर्चे पर सुधार स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। भाग्य, आय और कर्म ये तीनों क्षेत्रों का सहयोग आपको लाभकारी परिणाम देगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और वित्तीय स्थिति स्थिर एवं मजबूत होती दिखाई देगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना है, बशर्ते आप नियमित व्यायाम, ध्यान और मानसिक शांति पर ध्यान दें। अन्यथा तनाव और चिंता बढ़ सकती है। रिश्तों में थोड़ी संवेदनशीलता रह सकती है।

उपाय- शुभ फलों के लिए पुखराज पहन सकते हैं। इसके अलावा इष्ट देवता, कुल देवता, पितृ देव का ध्यान करें। केले की जड़ धारण कर सकते हैं। इसके अलावा “ॐ विष्णवे नमः” और “ॐ ग्राम ग्री ग्रौ स गुरुवे नमः” मंत्र का जाप करें।

तुला राशि (Libra Zodiac)

मंगल के उच्च का होकर इस भाव में प्रवेश करने से आपकी आर्थिक स्थिति और भी अधिक सुदृढ़ होगी। इस अवधि में मंगल और सूर्य का संयोग गोचर कुंडली के तीसरे भाव में शुभ फल देने वाला है, जिसके प्रभाव से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। संतान से जुड़ी चिंताएं समाप्त होने लगेंगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य अब तेज़ी से पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल है प्रमोशन, पदोन्नति या किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है। करियर में बड़े परिवर्तन एवं उपलब्धियां मिलने की प्रबल संभावना है। मानसिक और शारीरिक तनाव कम होगा तथा कई पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। शनि के मार्गी होने से भी आपको महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होंगे। छठे भाव में स्थित मार्गी शनि और केंद्र में विराजमान बृहस्पति जीवन के हर क्षेत्र में स्थिरता, सुरक्षा और सकारात्मकता प्रदान करेंगे। आपकी बुद्धि, समझ और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत बनेगी। वर्ष 2026 नए अवसर लेकर आएगा नई नौकरी, नया व्यापार, नई शुरुआत या रोजगार के बेहतर विकल्प सहज उपलब्ध होंगे। लंबे समय से अटकी हुई संपत्ति, प्रॉपर्टी, वाहन या घर से संबंधित योजनाएं अब पूरी होंगी। कुल मिलाकर, यह समय आपकी संपत्ति, धन आदि में वृद्धि कराने वाला अत्यंत प्रगतिशील और शुभ रहेगा।

उपाय

शुभ फलों के लिए इस राशि के जातक देवी-देवता की विधिवत पूजा करें। शिवलिंग में जल या दूध अर्पित करें। इसके साथ ही पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। इससे आपकी कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी मंगल और सूर्य की युति काफी लाभकारी हो सकती है। इस राशि की गोचर कुंडली के सातवें भाव में ये युति होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलने के साथ संतान की ओर से कोई खुशी मिल सकती है। करियर की बात करें तो कोी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नई नौकरी के भी अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से इंटरव्यू या प्रमोशन में हो रही देरी अब समाप्त होगी, और नौकरी में स्थिरता तथा उन्नति के मजबूत योग बनते दिखाई दे रहे हैं। राहु के अपने ही नक्षत्र शतभिषा में स्थित होने से इसकी शक्ति बढ़ेगी, जिससे आपकी प्रगति और तेज गति से आगे बढ़ेगी। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पुराने कर्ज, विवाद, बीमा या निवेश से अटके हुए धन की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही मानसिक तनाव और उलझनें कम होंगी, क्योंकि शनि मार्गी होकर आपके प्रयासों का उचित और सकारात्मक फल देने के लिए तत्पर हैं।

उपाय

शुभ फलों के लिए भगवान गणेश और शिव जी की विधिवत पूजा करें।

नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें