Mangal Shukra Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि साल की शुरुआत में भूमिपुत्र मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वह वैभव के दाता और अपने मित्र शुक्र के साथ संंयोग बनाएंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

50 साल बाद चतुर्ग्रही योग बनने से इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, सूर्य और बुध देव की रहेगी विशेष कृपा, आकस्मिक धनलाभ के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और मंगल की युति सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय जीवनसाथी के साथ आपके संबंध खुशनुमा रहेगी। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार करें इस स्त्रोत का पाठ, धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति, शनि देव की असीम कृपा

साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। इस अवधि में आपको संपत्ति या घर-गाड़ी से जुड़ा लाभ मिल सकता है। वहीं रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और शुक्र की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से चतुर्थ स्थान पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं।साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। वहीं इस इस समय आपके ससुरालीजनों औऱ माता के साथ आपको संंबंध अच्छे रहेंगे। वहीं यह समय पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भाग्य आपका साथ देगा। साथ ही परिवार व वित्तीय मामलों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

मंगल और शुक्र ग्रह की युति वृष राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से नवम भाव पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं सामाजिक दायरे में भी वृद्धि होगी। जिससे आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इस समय आप धार्मिक या मांलगिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मकान या फ्लैट खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।

2026 की शुरुआत में शनि बनाएंगे ‘नवपंचम राजयोग’, इन राशियों को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल