Mangal Shurka Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि नवंबर में ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे, जहां वह धन के दाता और अपने मित्र शुक्र के साथ युति बनाएंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Rajyog: महाभाग्य राजयोग बनने से व्यक्ति होता है भाग्यशाली और प्रसिद्ध, अकूत धन- संपत्ति के बनते हैं मालिक, देखें- कहीं आपकी कुंडली में तो नहीं बन रहा है ये राजयोग

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और मंगल का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय जीवनसाथी के साथ आपके संबंध खुशनुमा रहेगी। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं पूरे आत्मविश्वास के साथ किए गए कामों में कारोबारियों को निश्चित ही सफलता मिलेगी। आपके एक दूसरे के साथ संबंध मजबूत होंगे। इस राशि के जो लोग रचनात्मक क्षेत्र जैसे लेखन आदि से जुड़े हैं तो आपको अपनी मेहनत के लिए प्रतिष्ठा मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और शुक्र का संयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता हैं। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप इस अवधि में काफी यात्राएं करेंगे यह यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। आपकी परिवारवालों के साथ रिश्तों में अब सुधार देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। वहीं इस इस समय आपके ससुरालीजनों औऱ माता के साथ आपको संंबंध अच्छे रहेंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल और शुक्र ग्रह का संयोग मेष राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं सामाजिक दायरे में भी वृद्धि होगी। जिससे आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत पर आपके वरिष्ठों की नज़र रहेगी और वे आपके प्रयासों को पहचानेंगे और उनकी सराहना करेंगे। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

श्राद्ध पक्ष के दौरान पूर्वजों का सपने में आने पर ये कैसे जानें कि वह प्रसन्न हैं या नाराज, जानिए क्या कहता है गरुण पुराण

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल