Mangal Planet Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अपनी स्वराशि और शत्रु राशि में प्रवेश करते हैं, आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में अक्टूबर की शुरुआत में प्रवेश करेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों की हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं रिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और आपको सबकी तरफ से मदद प्राप्त होगी। साथ ही आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का व्यापार करते हैं, उनको लाभ हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
मंगल ग्रह का वृश्चिक राशि में प्रवेश तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन भाव में संचरण करने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पैतृक संपत्ति के मामले में लाभ होगा। मेहनत करने पर आपको लाभ होगा और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं इस समय व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वृश्चिक राशि में प्रवेश अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वहीं नौकरी में आपको नए अवसर भी मिल सकते हैं। साथ ही विदेश में नौकरी पाने का प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह लाभ का मौका साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपकी धर्म- कर्म में रूचि बढ़ सकती है।