Neech Bhang Rajyog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके राजयोग बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह कर्क राशि में संचरण कर लिया है। जो मंगल की नीच राशि मानी जाती हैं। आपको बता दें कि वैसे तो कोई ग्रह नीच राशि में अशुभ फल प्रदान करता है। लेकिन यहां पर नीचभंग राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 3 राशि के जातकों को धन-संपत्ति का लाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

नीचभंग राजयोग वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो काम आपके बहुत समय से रुके हुए थे वो बन सकते हैं। इस दौरान धन संचय करने में आपको सफलता मिलेगी और नौकरी में अच्छे अवसर भी मिलेंगे। अगर आप विदेश में नौकरी या शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होगी। वहीं आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इसलिए आप लोगों को नीचभंग राजयोग शुभ साबित हो सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों को नीचभंग राजयोग लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और संपत्ति का सुख प्रदान हो सकता है। साथ ही पैतृक संपत्ति मिल सकती है। वहीं इस समय आपको माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बुद्धि के प्रदर्शन से शानदार काम करेंगे और हर कार्य को अच्छे से पूरा करेंगे। इस अवधि में आपका ज्यादा से ज्यादा ध्यान पैसा कमाने पर भी होगा। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंंट हो

मीन राशि (Meen Zodiac)

नीचभंग राजयोग मीन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही इस दौरान वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा और एक दूसरे की इज्जत करेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। व्यवसाय से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। साथ ही इस समय छात्र किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल