Mangal Asta 2023: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर अस्त और उदय होते हैं। असर प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 15 सितंबर को अस्त हुए हैं और लगभग 116 दिन तक अस्त रहेंगे। ऐसे में मंगल ग्रह के अस्त होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनहानि और सेहत खराब होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

मंगल ग्रह का अस्त होना आप लोगों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन और सप्तम भाव के कारक हैं। इसलिए इस समय धन रुक- रुक के आ सकता है। मतलब जो धन का फ्लो बना हुआ था, उसमें कमी आएगी। वहीं अगर आप व्यापार हैं, तो आपका पैसा फंस सकता है। साथ ही इस समय जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। वहीं सूर्य और मंगल की युति आपके 12वें भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपके फिजूल खर्चे हो सकते हैं। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों को मंगल ग्रह का अस्त होना प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल आपके इनकम भाव में अस्त हुए हैं। इसलिए आपकी इनकम तो सही रहेगी। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत हो सकती है। वहीं संतान की सेहत का ध्यान ऱखें। साथ ही कोई नया काम शुरू करने से बचें। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करते हैं तो अभी रुक जाएंं। वहीं इस समय आपको काम-कारोबार में सामान्य लाभ होगा। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

मंगल ग्रह का कन्या राशि में अस्त होना कुंभ राशि के लोगों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल और सूर्य की युति आपकी राशि से अष्टम भाव में बन रही है। इसलिए इस समय सेहत खराब रह सकती है। वहीं जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको उतार- चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मतलब जूनियर और सीनियर का आपको साथ नहीं मिले। वहीं इस समय किसी नए काम की शुरुआत नहीं करें। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल