Mangal Gochar In Leo: ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। साथ ही मंगल ग्रह को प्रापर्टी, जायदाद का कारक माना जाता है। इसलिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन बेहद अहम माना जाता है। आपको बता दें कि 12 घंटे बाद मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह अपनी नीच राशि कर्क से निकलकर सिंह में गोचर करेंगे, जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशि कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह चतुर्थ और दशम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्राप्रर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही आप अपने परिवार की भौतिक सुविधाओं के लिए आवश्यक चीजों की खरीद करेंगे। वहीं इस समय आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही बड़े- बड़े लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। वहीं जो व्यापारी हैं, उनकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की नौकरी में भी स्थिति बेहतर रहेगी। साथ ही इस समय आपको माता का सहयोग भी प्राप्त होगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं वह लग्न और अष्टम भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार रह सकता है। वहीं आपके लिए धन लाभ के नए योग बनेंगे और आपको लाभ होगा। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं प्रेम- संबंधों में भी आपको इस समय सफलता मिल सकती है। वहीं यह समय विचारक, ज्योतिषी, कथावाचक और आध्यात्म से जुड़े लोगों को शानदार रह सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
मंगल ग्रह के गोचर करते ही तुला राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम भाव में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आय के नए स्रोत बनने से आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी और आपको रोजगार के संबंध में कहीं से सुखद समाचार प्राप्त होगा। वहीं आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही संतान से संबंधित कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आप नया काम शुरू कर सकते हैं।
