Mangal Gochar In Leo 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह गोचर किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 1 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। साथ ही अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. किसी से भी कड़वे शब्द बोलने से पहले सतर्क हो जाएं, इससे आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। वहीं कारोबार में नया निवेश नहीं करें, अन्यथा नुकसान हो सकता हैा। साथ ही व्यापार इस समय धीमा भी चलेगा। वहीं इस समय आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए बाजार का खाना खाने से बचें।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

मंगल ग्रह का सिंह राशि में गोचर प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में असफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आप पर कोई झूठा इल्जाम लग सकता है। वहीं इस अवधि में आपका जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोई गुप्त रोग हो सकता है या कोई पुराना रोग उभर सकता है। वहीं स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें लापरवाही भारी पड़ सकती है। साथ ही इस समय आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। वहीं इस दौरान आप नया निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को इस समय कार्यस्थल पर कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल