Mars Transit In Leo: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को शौर्य, वीरता, साहस, भूमि, रक्त और क्रोध का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल की चाल में बदलाव होता है। तो इस सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 7 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही जो काम बहुत दिनों से रुके हुए थे वो बनने लगेंगे। कार्यों की सिद्धि होगी। वहीं इस समय आपको काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही घर या परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए इस समय योग बन सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
मंगल ग्रह का गोचर वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। साथ ही वह सप्तम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आप सेविंग करने में कामयाब हो सकते हैं। साथ ही माता का आपको सहयोग प्राप्त होगा। वहीं वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से जो भी काम करेंगे उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कहीं से रुका धन आपको मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशिपरिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं विदेश से व्यापार करने वालों को लाभ होगा। साथ ही आपके व्यापार में भी उन्नति के योग हैं। आपके कार्यक्षेत्र में काफी विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय पको पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, इसलिए इस यह गोचर आपको शुभ साबित हो सकता है।