Mangal Planet Transit In Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां वो 18 अगस्त तक स्थित रहेंगे। मंगल ग्रह को भूमि, रक्त, क्रोध, पुलिस, सेना का कारक माना जाता है। वहीं मंगल ग्रह की स्वराशि मेष और वृश्चिक होती हैं। मतलब इन राशियों पर मंगल ग्रह का आधिपत्य होता है। ऐसे में मंगल ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश ज्योतिष के दृष्टिकोण से बेहद अहम है। वहीं सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
मंगल ग्रह का गोचर सिंह राशि के लोगों को लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में हुआ है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आपके लिए धन लाभ के नए योग बनेंगे और आपको लाभ होगा। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। साथ ही इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही बेरोजगार लोगों को रोजगार के संबंध में कहीं से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं लोग विदेश से संबंधित व्यापार करते हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही लाभ प्रदान करने वाला माना जा रहा है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों को मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में संचरण कर रहे हैं और वह यहां 18 अगस्त तक स्थित रहेंगे। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस वक्त आप अपने बड़े शौक पूरे करने के लिए कुछ खर्च कर सकते हैं। कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आप प्रापर्टी में निवेश भी कर सकते हैं। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी, जमीन- जायदाद से जुड़ा कारोबार करते हैं, उनके लिए यह समय शानदार हो सकता है। वहीं इस समय आपको माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव में हुआ है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं आप इस वक्त आर्थिक रूप से काफी समृद्ध होंगे। नौकरी में आपकी स्थिति काफी बेहतर होगी। साथ ही इस समय आपके घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही छात्र इस समय पढ़ाई के संबंध से विदेश की यात्रा कर सकते हैं।