Mangal Gochar In Leo 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह 1 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल ग्रह को ज्योतिष में रक्त, क्रोध, प्रापर्टी, पुलिस, सेना और साहस का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 1 जुूलाई को मंगल ग्रह सिंह राशि (Mars Transit In Leo) में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनको मंगल ग्रह का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही वह चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही किस्मत का आपको साथ मिलेगा। वहीं इस समय आप काम-कारोबार या परिवार के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। इस दौरान सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे संतान और प्रेम- संबंध का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपकी लव लाइफ भी काफी अच्छा रहेगी। आप के अंदर अपनी लव लाइफ को लेकर आनंद आएगा। वहीं छात्र किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए आपको यह गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से अष्टम स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैं। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई सुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। साथ ही इस दौरान विवाहित लोगों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।