Mangal Gochar In Kanya: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। साथ ही मंगल ग्रह प्रापर्टी, भूमि, क्रोध, रक्त और साहस का कारक माना जाता है। मतलब जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह अगस्त में कन्या राशि में गोचर करने जा रहे है, जिससे इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय प्रापर्टी और धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो काम रुके हुए थे उनमें सफलता मिलेगी। साथ ही कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग आपके जुड़ेंगे। वाणी में भी प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं जो लोग मीडिया, मार्केटिंग, शिक्षा और कम्यूनिकेशन से जुड़े हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मंगल ग्रह का कन्या राशि में गोचर मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में भ्रमण करेंगे। वहीं वह चतुर्थ और इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप वाहन और प्राप्रर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही आपकी इनकम में भी इजाफा होगा। आप कई माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म- कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम भाव पर होने जा रहा है। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न और छठे भाव के स्वामी होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं पुराने निवेश से लाभ होगा। प्रापर्टी के लेनबेच से लाभ के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल