Mangal Gochar In Kanya: मंगल ग्रह को ज्योतिष में ग्रहों का सेनापति कहा गया है। साथ ही मंगल को क्रोध, साहस, निडरता, भूमि का कारक माना गया है। इसलिए मंगल ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह ने कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है और वह 18 अगस्त तक कन्या राशि में ही स्थित रहेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में संंचरण कर रहे हैं। साथ ही वह संतान और कर्मक्षेत्र के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। पदोन्नति के भी योग हैं। वहीं आपको भाई- बहनोंं का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली  के चतुर्थ भाव में संचरण कर रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना गया है। साथ ही वह छठे और 11वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। साथ ही इनकम के नए रास्ते बनेंगे। आय मे वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी डीलिंग से जुड़ा काम करते हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही वह सप्तम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी अच्छी सेविंग हो सकती है। साथ ही संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं जीवनसाथी का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। पार्टनरशिप के व्यापार में आपको लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल