Mangal Gochar In Kanya: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि भूमि पुत्र मंगल कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और कन्या राशि पर बुध देव का आधिपत्य है। मंगल ग्रह की बुध देव के साथ शत्रुता का भाव है। लेकिन फिर भी मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव कुछ न कुछ सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। हांलाकि बीच- बीच में थोड़ा तनाव हो सकता है। साथ ही  पारिवारिक बिजनस करने वालों के लिए अवधि अनुकूल रहेगी और बिजनस के विस्तार की योजना बनाएंगे। सिंगल जातक इस अवधि में किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही मंगल आपकी गोचर कुंडली में धन और भाग्य स्थान के भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही भाग्य का साथ मिल सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी धन भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे और लोगों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही मंगल ग्रह चतुर्थ और भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही धर्म- कर्म के कामों आपकी रूचि बढ़ेगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर मकर राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से भाग्य स्थान में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। साथ ही आपके घर पर कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातकों को इस अवधि में मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल