Mangal Planet Transit: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर नीच और उच्च के होते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। लेकिन धीरे- धीरे वह परम नीच हुए हैं। किसी भी ग्रह का नीच होना अशुभ माना जाता है। मतलब वह व्यक्ति को अशुभ फल प्रदान करता है। इसलिए इस अवधि में 3 राशि के जातकों को सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल ग्रह का परम नीच होना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में नीच के होंगे। इसलिए आपको गले और छाती से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सर दर्द और मांसपेशियों के संबंधित परेशानियां हो सकती है। वहीं इस समय प्रापर्टी से संबंधित कोई काम न करें। साथ ही इस अवधि में आपको माता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको नए निवेश से बचना चाहिए।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का परम नीच होना हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। साथ ही वह एकादश भाव के स्वामी हैं। साथ ही वह धन और वाणी के भाव में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको किसी के साथ वाद- विवाद से बचना चाहिए। अन्यथा लड़ाई- झगड़ा हो सकता है। वहीं इस समय आपको कार्यस्थल पर को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। वहीं इस समय आपका परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। साथ ही भाई- बहनों के साथ तनाव हो सकता है। वहीं इस समय नए निवेश से भी बचें।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मंगल ग्रह का परम नीच होना कन्या राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपके लाभ स्थान में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं वह तीसरे और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। क्योंकि आपको पैरों और जांगों में तकलीफ आ सकती है। साथ ही शरीर के दाहिने पार्ट में दिक्कत आ सतकी है। साथ ही कानों से संबंधित परेशानी हो सकती है। वहीं इस समय आपको लंबी दूरी की यात्राओं को करने से बचना चाहिए। अन्यथा परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल