Ruchak Yog In Kundli: वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी स्वराशि में प्रवेश करके शुभ योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 16 नबंवर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे रूचक राजयोग का निर्माण हो रहा है। जिससे 3 राशि के जातकों को इस समय हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही इन लोगों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए रूचक राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही यदि आप बिजनस करते हैं तो नई व्यावसायिक योजनाओं को बनाने में सफल होंगे। वहीं इस अवधि में अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
रूचक राजयोग का बनना कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं आपको अचानक से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। नौकरपेशा लोगों का ऑफिस में काम का बेहतर माहौल बनेगा और नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की खोज पूरी होगी। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए रूचक राजयोग का बनना धन के मामले में शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है, तो वो भी मिल सकता है। वहीं निवेश करने के लिए अच्छा वक्त है और आपको बेहतर रिटर्न प्राप्त होगा। वहीं व्यापार में नई रणनीतियां बनाने से आपको लाभ होगा और आपके आइडिया सफल होंगे। साथ ही अगर आप मीडिया, फिल्म लाइन, खेल, मार्केटिंग, पुलिस और सेना से जुड़े हुए हैं, तो आपको इस समय विशेष सफलता मिल सकती है।