Ruchak Yog In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी स्वराशि और उच्च राशि में गोचर करते हैं, जिससे राजयोग और शुभ योग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल देव नवंबर में अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे रूचक राजयोग का निर्माण हो रहा है। साथ ही इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धन- संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए रूचक राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि लग्न भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही रूचक राजयोग आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कामकाज से जुड़े जो मुद्दे चिंता का कारण बने हुए हैं, वे धीरे-धीरे सुलझ जाएंगे। वहीं जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। साथ ही इस समय आपको धन- संपत्ति का लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
रूचक राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इश समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही जो लोग प्रापर्टी, जमीन जायदाद या रियल स्टेट से जुड़ा काम करते हैं, उनके लिए यह समय लाभकारी रहेगा। साथ ही यह समय वित्तीय मामलों में आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आप आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं काम- कारोबार में आपको तरक्की मिलेगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए रूचक राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपके करियर में भी महत्वपूर्ण प्रगति होगी। वहीं भाग्य का साथ मिलने से आपके कारोबार में उन्नति होगी। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनका इस समय इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।