Kendra Tirkon Rajyog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह ने वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस राजयोग से आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना कर्क राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के केंद्र और त्रिकोण का राजयोग बनाकर खुद पंचम भाव पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय आप बुद्धि से अपने कार्य बनाएंगे। साथ ही इस समय आपकी उन्नति होगी। वहीं भाई- बहनों का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं संतान का सुख आपको मिल सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आपको करियर में मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर विचरण कर रहे हैं। इससिए इस समय आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आप इस समय कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही पैतृक संपत्ति का आपको लाभ मिल सकता है। वहीं भाग्य स्थान के स्वामी भी मंगल ग्रह हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं अगर आप राजनीति में हैं, तो आपको कोई पद मिल सकता है। वहीं अगर आप मेडिकल, होटल या लाल रंग की चीजों का व्यापार करते हैं। तो आपको लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना आप लोगों को अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही कारोबार में काफी समय से रुकी कोई योजना फिर से आरंभ हो सकती है। आपको कोई अच्‍छी खबर सुनने को मिल सकती है और आपकी भूमि या वाहन खरीदने की योजना बनाएंगे। वहीं शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आप कई स्त्रोतों से धन कमाने में सफल रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल