Mangal Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैंं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 23 सितंबर मंगल देव राहु के नक्षत्र स्वाती में गोचर करेंगे।
इस दौरान मंगल तुला राशि में मौजूद होंगे। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इस समय धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
13 सितंबर से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, 18 महीने बाद मंगल करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापारियों को नई परियोजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। नेतृत्व क्षमता और मैनेजमेंट स्किल अच्छी होगी। साथ ही इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं किसी पुरानी संपत्ति को लेकर घर में विवाद चल रहा है तो उसका हल निकलेगा। कारोबारियों का भाई से रिश्ता मजबूत होगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय़ में वृद्धि होगी। साथ ही करियर को लेकर चल रही टेंशन खत्म होगी, क्योंकि किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ प्राप्त होगा। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उनका मुनाफा बढ़ेगा। घर में सुख और समृद्धि का आगमन होगा। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। उम्रदराज जातकों को अचानक पुराने निवेश से बहुत ज्यादा लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही धन की सेविंग करने में आप सफल होंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। साथ ही छात्रों को आने वाले दिनों में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा, जो आपके करियर को सही दिशा देगा। कारोबारियों और दुकानदारों को पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। वहीं इस दौरान व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे धनलाभ होगा।
30 साल बाद शनि और सूर्य बनाएंगे पावरफुल नवपंचम राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग