Mangal Gochar In Makar 2026:  ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब 45 दिन का टाइम लेते हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह जनवरी 2026 में मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह मकर राशि में उच्च के हो जाते हैं। ऐसे में मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आइए  जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से आय और लाभ भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। इस अवधि में आपको व्यापार से संबंधित जो लक्ष्य आपको कठिन लग रहे थे वह अब आसानी से पूरे हो जाएंगे। साथ ही आपको निवेश से लाभ हो सकता हैं। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। लाभ की उम्मीद है। साथ ही नौकरीपेशा जातक अधिक धन कमा सकेंगे। वहीं आपने जो लंबे समय से योजनाएँ रुकी थीं, उनमें गति आएगी।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल ग्रह के मकर राशि में गोचर करते ही मेष राशि के लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें इस महीने कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यह समय आत्मबल, सफलता और साहस में वृद्धि का है। वहीं कोई बड़ा कार्य या प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। साथ ही नई नौकरी, वाहन या संपत्ति मिलने की संभावना है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबार का विस्तार हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं निवेश या व्यवसाय के पुराने प्रयासों से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही इस दौरान कामकाजी जीवन में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं नए अवसर सामने आएंगे. परिवार और सामाजिक दायरे में आपकी पहचान और सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल