Mangal Gochar In Scorpio 2025: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। साथ ही मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। इसलिए ज्योतिष में मंगल ग्रह का विशेष स्थान है। आपको पता दें कि अभी मंगल ग्रह कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं और वह अक्टूबर में अपनी स्वरात्रि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के लोगोंं को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। इस दौरान जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। साथ ही करियर के क्षेत्र में नए मौके प्राप्त हो सकते हैं, जिससे प्रमोशन के योग बन सकते हैं। वहीं व्यापार में भी लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वहीं आप किसी धार्मिक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम बन सकते हैं। साथ ही मेहनत करने पर सफलता मिल सकती है। वहीं सेहत अच्छी रहने वाली है। साथ ही अविवाहित जातकों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति हो सकती है।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली से सुख- सुविधाओं के भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। वहीं फिस में आपके काम की तारीफ होगी और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को नई डील या पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।व्यवसाय में नए अवसर सामने आएंगे और कोई पुराना रुका हुआ प्रोजेक्ट अब गति पकड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रहा कोई विवाद सुलझ सकता है।