Mangal Gochar In Dhanu: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। वहीं मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। साथ ही मंगल ग्रह की गुरु, सूर्य और शुक्र के साथ मित्रता का भाव है। वहीं आपको बता दें कि दिसंबर में मंगल ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिस पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में मंगल के गुरु के घर में प्रवेश से कुछ राशियों की किस्मच पलट सकती है। साथ ही करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार में सुख और खुशहाली का माहौल रहेगा। वहीं मित्रों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। साथ ही इस अवधि में शिक्षा या कौशल विकास के क्षेत्र में भी प्रगति संभव है। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
तुला राशि (Libra Zodiac)
मंगल का गोचर तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव विचरण करेंगे। आपको बता दें कि तीसरे भाव में मंगल बहुत मजबूत हो जाते हैं। इसलिए इस दौरान आप किसी भी मुश्किल परिस्थिति या चुनौती से आप आसानी से बाहर निकल जाएंगे और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में खुशहाली आएगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट का योग बन रहा है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं भाई- बहनों का आपको सहयोग मिलेगा।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि और करियर में ग्रोथ मिलने की भी संभावना है। आपको कुछ यात्राएं करने का मौका भी मिल सकता है, जिससे एक नई ताजगी महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी भी आपकी प्रशंसा करेंगे और आपके नाम की ख्याति होगी। अधिकारों में वृद्धि होगी और जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। वहीं पिता के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे।
चांदी पहनने से इन 3 राशियों के लोगों को हो सकता है नुकसान, धनहानि के साथ सेहत हो सकती है खराब
