Mangal Gochar In Dhanu: वैदिक पंचांग में मंगल ग्रह को साहस, शौर्य, पराक्रम, वीरता, संपत्ति और क्रोध का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल का राशि परिवर्तन होता है तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि भूमिपुत्र मंगल दिसंबर में धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को धन- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियांं कौन सी हैं…

12 महीने बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इ स समय आपके लिए नई स्किल्स सीखना और खुद को अपडेट करना फायदेमंद रहेगा। वहीं स्वास्थ्य का ध्यान रखने से ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। साथ ही साथ ही आपके सामाजिक और पेशेवर संपर्क मजबूत होंगे, जिससे आगे बढ़ने के नए मार्ग खुलेंगे। वहीं मानसिक रूप से आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर मेष राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं व्यापार में लाभ और नौकरी में तरक्की होगी। वहीं पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। साथ ही नई योजनाओं में निवेश का समय अनुकूल रहेगा। वहीं इस समय जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल आपकी राशि से दशम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने के योग हैं। वहीं व्यक्तिगत संबंधों में समझदारी और सहयोग बना रहेगा। साथ ही इस समय व्यापारी वर्ग को जबरदस्त धनलाभ हो सकता है। वहीं शिक्षा या प्रशिक्षण के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए समय उपयुक्त रहेगा। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और मेडिकल लाइन से जुड़े हुए हैं तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

12 महीने बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल