Ruchak Rajyog In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2024 में ग्रह गोचर करके कई शुभ और राजयोगों का निर्माण करेंगे, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि साल की शुरुआत में मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे रूचक राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इन लोगों को धन- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए रूचक राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से दशम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। आप प्रफेशनल लाइफ में तरक्की हासिल करेंगे। आपको धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति अभी हो सकती है। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आप रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
रूचक राजयोग आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। जिससे इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही सभी कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने जीवन में पिता और गुरु से भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभकारी साबित होगी। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए रूचक राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको इस समय वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। वहीं अगर प्रापर्टी और भूमि से संबंधित व्यापार करते हैं, तो आपको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं और आपको आने वाले साल में प्रमोशन मिल सकता है। आपको कहीं से नई नौकरी का बुलावा आ सकता है।