Ruchak Yog In Kundli: दिवाली बाद कई ग्रह गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करने जा रहे हैं। जिसमें ग्रहों के सेनापति मंगल भी शामि हैं। आपको बता दें कि मंगल 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे रूचक राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिष में इस राजयोग को बेहद शुभ माना गया है। इसलिए इस राजयोग के निर्माण से कुछ राशियों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए रूचक महापुरुष राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। वहीं ख के साधनों में वृद्धि होगी और आपके पद और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा और आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
रूचक महापुरुष राजयोग मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा होगा। साथ ही आय के नए सोर्स बनेंगे। वहीं आपको इस समय पुराने निवेश से लाभ होता दिख रहा है। पैतृक संपत्ति के मामले में लाभ होगा और करियर में इस वक्त कुछ सुनहरे मौके आपकेा मिल सकते हैं। किसी को दिया उधार इस वक्त आपको वापस मिल सकता है। वहीं अगर आपका व्यापार एक्पोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए रूचक महापुरुष राजयोग लाभकारी हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही आपको इस समय भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं करियर और कारोबार में आपको कुछ बेहतरीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपकी सेहत में सुधार होगा। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय आपको यात्राएं लाभकारी साबित हो सकती हैं।