Mahalaxmi Rajyog 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल को आत्मविश्वा, साहस, ऊर्जा, पराक्रम आदि का कारक माना जाता है, जो करीब 45 दिन के बाद राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि नए साल के आरंभ में मंगल धनु राशि में विराजमान होंगे और 16 जनवरी को राशि परिवर्तन करके मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के मकर राशि में आने से सूर्य के साथ संयोग करेंगे। इसके अलावा 18 जनवरी को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। मंगल के अपने उच्च राशि मकर में होने से इस राजयोगों का फल कई गुना अधिक बढ़ सकता है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं मंगल-चंद्र का बना महालक्ष्मी राजयोग किन राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है…

Aries Tarot Horoscope 2026: मेष राशि में शनि की साढ़े साती, प्यार, करियर और भाग्य में होंगे बड़े बदलाव, जानें वार्षिक टैरो राशिफल

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल और चंद्रमा के द्वारा महालक्ष्मी राजयोग बनाना काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने विरोधी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल हो सकते हैं। अपना काम चतुराई से करें, तो ज्यादा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग खुशियां लेकर आ सकता है। मंगल के अपनी उच्च राशि में होने के साथ स्वामी राशि पर सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इस राशि में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण कर्मभाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। आपको नई नौकरा मिल सकती है। इसके साथ ही आपके काम की सराहना की जाएगी। इस अवधि में कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। साहस और आत्मविश्वास में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। ऐसे में कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। वाहन, संपत्ति मिलने के भी काफी अधिक योग बन रहे हैं। व्यापारियों को भी खूब लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के चतुर्थ भाव में महासंयोग हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। भौतिक सुखों की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। वाहन, प्रापर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। रियल एस्टेट, संपत्ति, मेडिकल से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आत्नविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है।

Sagittius Horoscope 2026: नए साल में धनु राशि में रहेगा शनि का साया, खुलेंगे बंद किस्मत के ताले, जानें वार्षिक राशिफल

नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें