Mangal Shukra Yuti 2025: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके आपस में दुर्लभ संयोग बनाते हैं। जो किसी व्यक्ति के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि 26 नवंबर को धन के दाता शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंग, जहां पहले से ही ग्रहों क सेनापति मंगल ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में मंगल और शुक्र की युति वृश्चिक राशि में बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों के लोग देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और शुक्र का संयोग शुभ फलदायी हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से 11वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम और निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं आपकी इनकम में इजाफा होगा। व्यापार में बड़ी डील होने से तगड़ा फायदा होगा। निवेश से लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय व्यापारीगण कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और शुक्र की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं। वहीं जो छात्र हैं उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी और आप सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त करेंगे। करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। नए प्रोजेक्ट्स, पदोन्नति या किसी बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
मंगल और शुक्र का संयोग तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं यह समय आत्मबल, सफलता और साहस में वृद्धि का है। वहीं कोई बड़ा कार्य या प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। नई नौकरी, वाहन या संपत्ति मिलने की संभावना है। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
