Mangal And Shukra Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि मिथुन राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल और वैभव- धन के दाता शुक्र ग्रह की युति बन रही है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और शुक्र ग्रह की युति शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आप लोगों की गोचर कुंडली के नवम भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकती है। साथ ही इस समय विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी यह समय लाभ देने वाला होगा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की उम्‍मीद है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार होगा। अभी तक आगे बढ़ने में जो बाधाएं आ रही थीं वे दूर हो जाएंगी। वहीं आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मंगल और शुक्र ग्रह की युति कन्या राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं आर्थिक स्थिति ठीकठाक होने की वजह से कोई समस्‍या नहीं आएगी। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मंगल और शुक्र ग्रह की युति सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती हैं। साथ ही इस समय आय के नए- नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। वहीं आर्थिक मामलों में यह दौर बेहतरीन साबित हो सकता है। नौकरी और व्‍यापार में आपके हाथ कुछ अच्‍छे मौके लग सकते हैं। साथ ही व्यापारियों की कोई ऐसी डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ हो। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल