Mangal And Ketu Conjunction In Tula: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं, जिसका असर मावन जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि कन्या राशि में मंगल और केतु की युति बन गई है। यह युति 3 अक्टूबर को बनी है। क्योंकि मंगल ग्रह 3 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं। वहीं तुला राशि में पहले से ही केतु ग्रह संचरण कर रहे हैं। ऐसे में इस युति के प्रभाव से 3 राशि के लोगों का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही साथ ही इन लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और केतु की युति शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही करियर में आपको कई बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार की मदद मिलेगी। आपके करियर में शुभ प्रभाव बढ़ेंगे। साथ ही आपको कामों में किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। जो शुभ साबित होंगी। वहीं प्रतियोगी छात्रों के लिए यह अवधि शुभ साबित हो सकती है। अगर वह विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उनकी मुराद पूरी हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
ग्रहों के सेनापति मंंगल और केतु की युति आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं आपको एक से अधिक स्रोत से धन की प्राप्ति होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको दोस्तों और परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। साथ ही आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं व्यापारी इस समय कोई व्यवसायिक डील करते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं, समय अनुकूल है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और केतु की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही आपको कारोबार में निवेश करने का मौका मिलेगा और इसमें आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको पद और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है और आपको कुछ नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं अगर आप जमीन- जायदाद और प्रापर्टी से जुड़ा कारोबार करते हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको मां का सहयोग प्राप्त होगा।