Mangal And Ketu Conjunction In Tula: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कन्या राशि में मंगल और केतु की युति बनने जा रहे हैं। यह युति 3 अक्टूबर को बनेगी। क्योंकि मंगल ग्रह 3 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं तुला राशि में पहले से ही मंगल ग्रह भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में इस युति के प्रभाव से 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और केतु का संयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आक्समिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक मामलों में लाभ होगा। घरेलू मामलों में चल रहा तनाव दूर होगा। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। साथ ही इस वक्त धन का निवेश करना आपके लिए फायदेमंद होगा। आपको भविष्य में लाभ होगा। वहीं जो लोग कला, मीडिया, एक्टिंग, सिंगिंग और मार्केटिंग के जुड़े हुए हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल और केतु की युति सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से तीसरे भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपके बातचीत करने के तौर-तरीके में सुधार आएगा। लोगों के साथ आपके संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे। करियर में आपके शानदार मौके मिलेंगे। साथ ही इस समय आपकी दैनिक इनकम में इजाफा होगा। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनका प्रभाव बढ़ेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और केतु का संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगो अगर जॉब परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं तो यह काफी अच्छा मौका है। पिता के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और परिवार वालों के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। साथ जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस समय अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं।