Tula Me Mangal Ketu Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके युति बनाते हैं, जिसका सीधेतौर पर प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि 3 अक्टूबर को मंगल ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से केतु ग्रह विराजमान हैं। जिससे इन दोनों ग्रहों की युति तुला राशि में बनने जा रही है। ऐसे में इस युति का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों को मंगल और केतु की युति लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से तीसरे भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही लोगों के अंदर बड़े फैसले लेने का साहस पैदा होगा और ये फैसले उनके लिए लाभपूर्ण भी साबित होंगे। वहीं पुराने निवेश से आपको लाभ होगा। साथ ही जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
मंगल और केतु का संयोग धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से 11वें भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आप धन का निवेश बेहतर जगहों पर कर पाएंगे। भौतिक सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए आपकी इच्छाएं बढ़ेंगी। वहीं यदि आप कारोबारी हैं तो आपको कोई बड़ा टेंडर या फिर ऑर्डर हासिल हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं इस समय धन कमाने के नए- नए सोर्स बन सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और केतु का संयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंति यह युति आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपकी आजीविका के साधनों मेंं वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। आप इस वक्त कोई नई प्रॉपर्टी या फिर कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध पहले से और बेहतर हो जाएंगे। वहीं जो लोग शनि ग्रह से जुड़ा व्यापार करते हैं, उनको यह समय लाभप्रद साबित हो सकता है।