Chandra Mangal Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। उसे एक राशि से दूसरे राशि में जाने में करीब ढाई दिन का वक्त लगाता है। ऐसे में चंद्रमा की किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहती है और शुभ या फिर अशुभ योगों का निर्माण होता रहता है। ऐसे ही चंद्रमा 11 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पहले से ही मंगल ग्रह विराजित है। ऐसे में मंगल और चंद्रमा की युति से चंद्र मंगल योग बन रहा है। ये युति काफी शुभ माना जाता है। जानें चंद्र मंगल योग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…
ज्योतिष शास्त्र में चंद्र मंगल योग को काफी शुभ माना जाता है। इस योग के बनने से जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इस युति को धन का कारक माना जाता है। जहां मंगल को साहस और उत्साह का भाव आता है, तो वहीं चंद्रमा शांति, आकर्षण, धन और दीर्घायु बनाता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए चंद्र मंगल योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आप अपने साहस और आत्मविश्वास से कई कामों को कर सकते हैं। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। चंद्र मंगल योग आपके अंदर प्रतिभा का निर्माण करेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब हो सकते हैं। शत्रुओं के ऊपर आप हावी रहेंगे। इसके साथ ही कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
चंद्र मंगल योग बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, क्योंकि यह योग चतुर्थ भाव में बन रहा है। ऐसे में जो छात्र उच्च शिक्षा पाना चाहते हैं उन्हें सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई बड़ी खबर मिल सकती है। वाहन या फिर संपत्ति खरीदने के लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। घरेलू समस्याओं से निजात मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी पदोन्नति या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
इस राशि में चंद्र मंगल योग लग्न भाव में बन रहा है ऐसे में इस राशि के जातकों को हर एक पहलू में लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है। थोड़ा स्वभाव आक्रामक हो सकता है, लेकिन इसमें चंद्रमा आपको शांत रखने में मदद करेगा। कानूनी मामलों में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। मां-पिता के साथ अच्छा संबंध स्थापित हो सकता है। संपत्ति की बिक्री या खरीद करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।