Mars And Budh Conjunction In Libra: वैदिक पंंचांग अनुसार अक्टूबर में तुला राशि में वाणी के दाता बुध और भूमिपुत्र मंगल ग्रह की युति बनने जा रही है, यह युति तुला राशि में बनने जा रही है। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। मतलब इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

12 साल बाद गुरु बृहस्पति करेंगे अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, पद- प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और बुध का संयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपको पौत्र या पुत्र की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। साथ ही पुराने निवेश से अचानक लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान बुध ग्रह की कृपा से आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। साथ ही संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मंगल और बुध का संयोग कन्या राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान नए दोस्त बन सकते हैं और सामाजिक नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। जॉब करने वाले लोगों को आय में वृद्धि और प्रमोशन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगोंं के लिए मंगल और बुध की युति करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही इस समय आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी और लंबी दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। पिता या गुरु से सहायता मिल सकती है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही  इस दौरान आप नया वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

Kajari Teej Vrat Katha 2025: कजरी तीज पर जरूर करें इस कथा का पाठ, भोलेनाथ और मां पार्वती होंगी प्रसन्न, सुख- समृद्धि की होगी प्राप्ति

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025