Mars And Budh Conjunction In Scorpio: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, अर्थव्यवस्था, बैंकिंग, गणित और शेयर बाजार का कारक माना जाता है। वहीं मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, शौर्य, वीरता प्रापर्टी और क्रोध का कारक माना जाता है। आपको बता दें मंगल और बुध की युति वृश्चिक राशि में बन गई है। जिससे कुछ राशियों को धन- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वहीं साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

14 साल बाद बुध और वरुण ने बनाया शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और बुध की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं आपको किसी पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। वहीं अविवाहित जातकों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। साथ ही इस दौरान आपके पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

मंगल और बुध का संयोग कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं नौकरी और व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। साथ ही आय में वृद्धि होगी और संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। वहीं जिन लोगों को लंबे समय से रोजगार की तलाश है, उन्हें नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही जो लोग सेना, पुलिस, मेडिकल और जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं तो उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और मंगल की युति सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आपको सुख-संपन्नता में वृद्धि होगी। साथ ही नए घर या वाहन का सुख मिल सकता है। निजी जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। वहीं जो प्रतियोगी छात्र हैं उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। देश- विदेश की यात्रा के योग बनेंगे।

14 साल बाद बुध और वरुण ने बनाया शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

 यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल