Laxmi Narayan Yog In Malmas: शास्त्रों में मलमास का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार अधिकमास- मलमास 18 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। वहीं इस साल मलमास का विशेष महत्व है, क्योंकि इस साल 19 साल दो श्रावण आए हैं। वहीं मलमास या अधिक मास में कई ग्रह नक्षत्रों का भी संयोग बन रहा है, जिससे कई राशियों को अच्छा फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है, जिससे 3 राशि के जातकों पर लक्ष्मी माता और भगवान विष्णु का आशीर्वाद रहेगा। साथ ही इस अवधि में इनको धनलाभ और भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मलमास का बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। वहीं नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी होगी। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग प्रापर्टी रियल स्टेट या प्रापर्टी डीलिंग से संबंधित काम करते हैं, तो उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मलमास का महीना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि लक्ष्मी नारायण योग आपकी राशि में ही बन रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं पारिवारिक बिजनस करने वालों को अच्छा फायदा मिलेगा और घर के लोगों के साथ बिजनस का विस्तार करने की योजना बनाएंगे। इस अवधि में आपकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। इस समय आपकी आय़ में इजाफा हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

मलमास में लक्ष्मी नारायण योग का बनना तुला राशि के जातकों को बेहद शुभ फलयायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम भाव में बनने जा रहा है। इस दौरान लक्ष्मी नारायण योग के शुभ प्रभाव से कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और सरकार की तरफ से भी आपको कई फायदे मिलेंगे। वहीं इस समय आपकी धर्म- कर्म के काम रूचि बढ़ेगी। साथ ही आप परिवार या दोस्तों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं छात्रों के लिए यह अवधि शुभ साबित हो सकती है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल