Three Rajyog In Transit Kundli: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके राजयोग और शुभ का निर्माण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बात दें कि लगभग 300 साल बाद दिसंबर में 3 राजयोग बनने जा रहे हैं। ये राजयोग शश, रूचक और मालव्य राजयोग हैं। इन राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत चमक सकती है। मतलब इन राशियों को साल 2024 की शुरुआत में आकस्मिक धनलाभ और तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशि कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों को 3 राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है क्योंकि मालव्य और रूचक राजयोग से आप लोगों को शुक्र और मंगल देव की कृपा प्राप्त होगी। इसलिए  इसलिए इस समय आपको विदेशों से लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में है, उनको विदेश या अपने देश में ही नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। साथ ही छात्रों की विदेश में पढ़ने की मुराद पूरी हो सकती है। वहीं साथ ही शनि और शुक्र का नवपंचम योग बन रहा है। इसके साथ ही गुरु और शुक्र का समसप्तक योग बना हुआ है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस अवधि में जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे प संचार कौशल के दम पर पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में रिश्ते को मजबूत बनाएंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

तीन राजयोगों का बनना मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में मालव्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने जा रहा है। इसलिए साल 2024 की शुरुआत में खासकर आपका करियर और कारोबार चमकेगा। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। गुरु ग्रह की कृपा से आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनका विवाह हो सकता है। वहीं इस समय आपके कार्योंं की सिद्धि होगी। साथ ही नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए तीन राजयोगों का बनना करियर और धन के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि दैव आपकी राशि से धन स्थान तो वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर मालव्य राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी धन- दौलत की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अगर आप मॉडलिंग, फिल्म लाइन, एक्टिंग और संगीत, होटल, टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको तरक्की मिल सकती है। साथ ही अगर आप छात्र हैं, तो आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। तमलब सरकारी नौकरी मिलने के योग हैं। नौकरी पेशा लोगों की भी पदोन्नति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल