Five Rajyog In Transit Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके राजयोग और योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बात दें कि लगभग 700 साल बाद 5 राजयोग का संयोग बन रहा है। क्योंकि 29 नवंबर को दैत्य गुरु शुक्राचार्य और गुरु बृहस्पति आमने- सामने होंगे। इसलिए इससे जो युद्ध चल रहे हैं, उसमें कुछ शांति आएगी। दोनों पार्टी थोड़ा झुकेंगे। वहीं 29 नवंबर से 5 राजयोग का निर्माण होगा। जिसमें शश, केंद्र त्रिकोण, मालव्य, नवपंचम, रूचक राजयोग बन रहे हैं। जिससे 4 राशि के जातकों को आक्समिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशि कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए 5 राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकते हैं। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में शुक्र और लग्न भाव में गुरु ग्रह स्थित हैं। इसलिए केंद्र त्रिकोण और मालव्य राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आप विदेश जा सकते हैं। कोई पद आपको मिल सकता है। साथ ही वैहाहिक जीवन में मिठास आएगी। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ भी होगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
पांच राजयोग बनने से कन्या राशि के जातकों को दिसंबर का महीना अनुकूल रहेगा। इस समय जिन लोगों की जॉब छूट गई थी, वो मिल सकती है। वहीं कन्या राशि के स्वामी बुध अपने घर मतलब कर्म के स्थान को देख रहे हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग हैं। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए 5 राजयोगों का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में दो महापुरुष राजयोग बने हुए हैं। वहीं सुप्पारी नाम का योग बना हुआ है। इसलिए इस समय आपको विदेशों से लाभ होगा। साथ ही विदेश में नौकरी मिल सकती है। वहीं अगर आप छात्र हैं तो आप विदेश में जाकर पढ़ सकते हैं। साथ ही शनि और शुक्र का नवपंचम योग बन रहा है। इसके साथ ही गुरु और शुक्र का समसप्तक योग बना हुआ है। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
पांच राजयोगों का बनना आप लोगों को आर्थिक और करियर के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। मतलब अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही अगर आप मॉडलिंग, फिल्म लाइन, एक्टिंग और संगीत, होटल, टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो उनको नौकरी मिल सकती है।
