Malavya Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सितंबर में शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है।  साथ ही बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ हो सकता है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

27 साल बाद न्यायाधीश शनि बदलने जा रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग और बुधादित्य राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आप लोगों की राशि से कर्म स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान व्यापारियों को इस अवधि में कोई बड़ी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं आपकी आय के एक से अधिक स्रोत भी बन सकते हैं।  इस समय आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी और लंबी दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। वहीं इस समय आपको मीडिया, फैशन डिजाइनिंग, फिल्म लाइन और मॉडलिंग से जुड़े हुए हैं, तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

मालव्य राजयोग और बुधादित्य राजयोग का बनना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको मेहनत के साथ- साथ किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं आपकी मुलाकात समाज में उच्च पदस्थ सदस्यों से होगी। साथ ही भविष्य में आपको इन व्यक्तियों से बड़ा लाभ भी मिलने वाला है। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्राएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। जॉब करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस समय धन की सेविंग कर सकते हैं। 

24 घंटे बाद इन राशियों का चमक सकता भाग्य, सूर्य और शुक्र बनाएंगे पावरफुल दशांक योग, धन दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य और मालव्य राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपका व्यक्तित्व निखरेगा। वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और साझेदारी के व्यवसाय में बड़ा मुनाफा हो सकता है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025