Malmas 2023 Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार मलमास शुरू हो चुका है और यह 18 जुलाई 2023 से  शुरू होकर 16 अगस्त 2023 तक रहेगा। यह महीना पूजा- पाठ के लिए शुभ माना जाता है। साथ ही यह महीना श्री हरि विष्णु को समर्पित होता है। वहीं मलमास को अधिकमास भी कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपायों का वर्णन मिलता है, जो अगर मलमास में किए जाएं तो व्यक्ति के जीवन मेंं सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं ये इन उपायों के बारे में…

मोक्ष की होती है प्राप्ति

अगर आप मलमास प्रतिदिन में श्रीमद् भागवत का पाठ करते हैं, तो ऐसी मान्यता है कि आपको मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है और संपन्नता बनी रहती है।

मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा

अगर आप चाहते हैं कि आप पर मां लक्ष्मी हमेशा कृपा बनी रहे तो आप मलमास के पूरे महीने  में भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा करने के बाद तुलसी की मिट्टी का तिलक लगाएं आपको बता दें कि  तुलसी, भगवान विष्णु को अति प्रिय है। इसलिए प्रतिदिन तुलसी की मिट्टी का तिलक लगाने से धन में वृद्धि के योग बनते हैं।

सभी मनोरथ होंगे पूर्ण

मलमास में भगवान की पूजा करने के बाद विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही  मलमास में अन्न का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसा करने से मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। वहीं घर में धन- धान्य का वास रहता है।

नारियल और पीले वस्त्रों का करें दान

मलमास के दौरान नारियल का दान करना चाहिए। क्योंकि नारियल का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। इसलिए इसके दान करने से सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। वहीं मलमास के दौरान गरीब और जरूरतमंदों को वस्त्र दान करने चाहिए। वस्त्र पीला हो तो बेहद शुभ है। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही यश और वैभव की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल