Navpancham Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर त्योहारों पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मकर संक्रांति 14 जनवरी यानी कि कल है। वहीं इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे सूर्य और गुरु का नवपंचम योग बनेगा। यह योग लगभग 12 साल बाद बनेगा। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आक्समिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं यह समय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। यह समय आपकी मेहनत और लगन को पहचाने जाने का है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस समय आपकी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। जो शुभ रहेंगी। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

नवपंचम योग धनु राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस अवधि में सभी तरह की सुख-सुविधाओं का आप आनंद उठा सकते हैं। जिंदगी में लग्जरी अनुभव कर सकेंगे। धन में वृद्धि के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। वहीं इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है या बात चल सकती है। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में करियर और कारोबार में आपको लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। वहीं इस समय आर्थिक, शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। समय अच्छा रहेगा। नया कार्य करने का विचार आ सकता है। साथ ही साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान बिना वजह के तनाव से दूर रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025