Makar Sankranti 2025 Daan: हर साल देश में मकर संक्रांति का त्योहार बड़े ही धुमधाम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 14 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इसी दिन महाकुंभ का पहला अमृत स्नान भी है, जिससे इस दिन की महत्ता और बढ़ गई है। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही इस दिन पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति पर दान-पुण्य और सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में अगर आप इस दिन राशि अनुसार, कुछ चीजों का दान करेंगे तो इससे आपका भाग्योदय हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं राशि अनुसार मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि वाले जातकों को जल में कुमकुम, लाल फूल और तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन गुड़ का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके सारे अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और जीवन में तरक्की मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

ज्योतिष के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन वृषभ राशि वाले जातकों को सफेद चंदन, दूध, चावल और तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही इस दिन चावल का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से बिजनेस में लाभ मिलेगा और परिवार में खुशहाली आएगी।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

मिथुन राशि वाले जातकों को जल में तिल, दूर्वा और फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही इस राशि के जातक को इस दिन मूंग की दाल की खिचड़ी दान करना चाहिए और गाय को चारा खिलाना चाहिए। मान्यता है इससे जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

कर्क राशि वाले जातक इस दिन दूध, चावल और तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। इसके साथ ही चावल, मिश्री और तिल का दान करें। मान्यता है कि इससे करियर में सफलता मिलेगी और घर का माहौल शांत रहेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि वालों को जल में कुमकुम, लाल फूल और तिल डालकर अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही इस दिन तिल, गुड़, गेहूं और सोने का दान करें। इससे रुके हुए काम पूरे होंगे और सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

कन्या राशि वाले जातकों को मकर संक्रांति के दिन तिल, दूर्वा और फूल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए और मूंग की दाल की खिचड़ी दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे जीवन में धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

तुला राशि वाले जातक इस दिन सफेद चंदन, दूध और सफेद फूल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। इससे नई योजनाएं शुरू होंगी और जिम्मेदारियां निभाने में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

वृश्चिक राशि वाले जातक इस दिन लाल फूल, हल्दी और तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। साथ ही इस दिन तिल-गुड़ का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ होगा और रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

धनु राशि वालों को हल्दी, केसर और पीले फूल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही इस दिन सरसों और केसर का दान करना चाहिए। मान्यता है इससे कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि वाले नीले फूल, काले उड़द और सरसों का तेल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें और इस दिन तेल और तिल का दान करें। मान्यता है कि इससे जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि वाले काले और नीले फूल मिलाकर सूर्य देवता को अर्घ्य दें। साथ ही इस दिन जरूरतमंदों को दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आय के नए स्रोत बनेंगे।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

मीन राशि वाले जातकों को हल्दी, केसर और पीले फूल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं और कार्यों में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।