Makar Sankranti 2024 Daan: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। जब सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो तो मकर संक्रांति आती है। इस दिन स्नान दान का विशषे महत्व है। मान्यता है कि इस दिन नदी में स्नान करने के साथ दान करें और भगवान सूर्य को अर्घ्य देने व्यक्ति को हर कष्ट से निजात मिल जाती है और सुख-समृद्दि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन दान करने से कई जन्मों का फल प्राप्त होता है। बता दें कि इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2024 को मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान देने से सूर्य देव के साथ शनिदेव होते हैं प्रसन्न।
मकर संक्रांति पर करें तिल का दान
मकर संक्रांति पर तिल का दान अवश्य देना चाहिए। माना जाता है कि तिल का दान देने से भगवान सूर्य, शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही आत्मविश्वास की वृद्धि होती है और हर मुसीबतों से दूर होने के साथ मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।
मकर संक्रांति पर करें घी का दान
मकर संक्रांति के दिन तिल का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से जातकों को हर तरह की बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही कुंडली में सूर्य और गुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है।
मकर संक्रांति पर करें गुड़ का दान
मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान विशेष माना जाता है। इसलिए इस दिन मुरमुरे, तिल और गुड़ से मिलकर बने लड्डू का दान किया है। शिव पुराण के अनुसार, ऐसा करने से शुद्ध और मनचाहा भोजन प्राप्त होता है। इसके साथ ही गुरु बृहस्पति और सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, जिससे करियर में तरक्की के साथ समाज में मान-सम्मान मिलता है।
मकर संक्रांति पर करें खिचड़ी का दान
मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन चावल, उड़द आदि की खिचड़ी बनाकर सेवन किया जाता है। इसके अलावा कच्ची खिचड़ी का दान करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है और कुंडली में गुरु, सूर्य और चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
मकर संक्रांति पर करें गर्म कपड़ों का दान
मकर संक्रांति का पर्व सर्दियों में मनाया जाता है। इसलिए इस दिन गर्म कपड़े, कंबल आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।