ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है, जिसका सीधा प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ेगा।
सूर्य, शनि और बुध करेंगे त्रिग्रही योग का निर्माण:
मकर संक्रांति के दिन शनि की राशि मकर में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। शनि ग्रह पहले से मकर राशि में स्थित हैं, 5 जनवरी को बुध भी इस राशि में पहुंच चुके हैं और इसके बाद 14 जनवरी को सूर्य भी मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। मकर राशि में शनि, सूर्य और बुध की युति से त्रिग्रही योग बनेगा, जिसे शुभ नहीं माना जा रहा है। क्योंकि शनि और सूर्य एक दूसरे से शत्रु भाव रखते हैं। ऐसे में 4 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। जानिए उन राशियों के बारे में…
कन्या राशि: इस राशि के लोगों को सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। पेट और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी भी प्रॉपर्टी के लेन- देन में सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा दुर्घटना के योग बन रहे हैं। माता- पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। संतान पक्ष से तनाव मिल सकता है। विद्यार्थियों के जीवन में यह योग समय उथल पुथल मचा सकता है। साथ ही उनका पढ़ाई से ध्यान भटका हुआ रहेगा।
वृष राशि: नवें भाव में सूर्य की मौजूदगी परिवार की सुख शांति में ग्रहण लगाएगी। पिता से संबंध खराब हो सकते हैं। परिवार में व्यर्थ में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शुक्र देव और सूर्य ग्रह में शत्रुता का भाव है। इसलिए माता- पिता के स्वास्थ्य ध्यान रखें। इस दौरान आपको अपने पेशेवर जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में इजाफा हो सकता। साथ ही इस दौरान आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि: अष्टम भाव में सूर्य और शनि के एक साथ होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह की शनि देव से शत्रुता है। इसलिए जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। यदि आप व्यापार से जुड़े हुए हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान आप जॉब भी बदल सकते हैं। किसी भी प्रॉपर्टी के लेन- देन में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
धनु राशि: ये समय आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। परिवार में तनाव का माहौल आपको परेशान करता रहेगा। आपके संचित धन में भी इस दौरान कमी आएगी। पेट या ब्लड प्रेशर से संबंंधित कोई समस्या हो सकती है। अगर आप शनि और सूर्य ग्रह से संबंधित कोई व्यापार करते हैं, तो आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
