Mahashivratri 2025 Vrat Niyam: महाशिवरात्रि का व्रत सबसे पवित्र व्रतों में से एक है, जो शिव भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ दिन पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। महाशिवरात्रि व्रत को विशेष फलदायी माना गया है। इसलिए इस व्रत को बड़ी संख्या में शिव भक्त करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह व्रत हर कोई नहीं रख सकता है? दरअसल, शिवपुराण में इस व्रत को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन आपको अवश्य करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि का व्रत किन लोगों को नहीं करना चाहिए।
इन लोगों को नहीं रखना चाहिए महाशिवरात्रि का व्रत
शिव पुराण में महाशिवरात्रि के व्रत को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन आपको जरूर करना चाहिए। आपको बता दें कि महाशिवरात्रि व्रत निराहार,फलाहार किया जाता है। इसलिए कुछ लोगों को इसे नहीं करना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं
गर्भावस्था के दौरान शरीर को पर्याप्त पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बिना व्रत रखना सही नहीं होता, क्योंकि इससे कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
बुजुर्ग लोग
वृद्धावस्था में शरीर को संतुलित आहार और सही पोषण की आवश्यकता होती है। अधिक समय तक भूखे रहने से सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, इसलिए बुजुर्गों को यह व्रत नहीं रखना चाहिए।
पीरियड्स के दौरान महिलाएं
महाशिवरात्रि व्रत को लेकर यह मान्यता है कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को इसे नहीं करना चाहिए। इस समय शरीर में कमजोरी होती है, इसलिए व्रत रखने से परेशानी हो सकती है।
बीमार लोग
यह व्रत उन लोगों को भी नहीं रखना चाहिए जो किसी गंभीर रोग से पीड़ित है या फिर स्वस्थ्य नहीं है। जानकारों की मानें तो डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसे रोगों से पीड़ित मरीजों को यह व्रत रखने से बचना चाहिए।
अन्य धर्म समाचार के लिए यहां क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।